रानू मंडल

रानू मंडल 

रातों रात अपनी आवाज के बदौलत स्टार बनी रानू मंडल का 🎂जन्म 5 नवम्बर 1960 

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कृष्णानगर में हुआ था. रानू मंडल जी का असली नाम है रानू मारिया मंडल. उनका जन्म एक बेहद गरीब परिवार में हुआ और उनके पिताजी आदित्य कुमार एक फेरीवाले का काम किया करते थे.

बड़ी मुश्किल से उन्हें दो वक़्त की रोटी नशीब होती थी फिर भी रानू जी को अपने इस हालत से कभी कोई शिकायत नहीं थी. रानू जी को बचपन से ही गाने का शौक था और उनकी पसंदीदा सिंगर लता मंगेशकर, मोहम्मद रफ़ी और मुकेश जी हैं.

रानू मंडल बहुत ही छोटी सी थी जब उनके माता पिता उन्हें दुनिया में अकेला छोड़ चल बसे थे. रानू मंडल बिलकुल अनाथ हो चुकी थी और उनका देखभाल करने वाला भी कोई नहीं था, इसलिए उनके रिश्तेदारों ने 19 साल की उम्र में ही रानू का विवाह बबलू मंडल के साथ कर दिया.

बबलू मंडल मुंबई के एक होटल में बतौर chef यानी बावर्ची का काम करता था. रानू भी अपने पति के साथ रहने रानाघाट से मुंबई आई थी. बबलू और रानू की एक बेटी भी है जिसका नाम साथी रॉय है. पूरा परिवार एक साथ मुंबई के छोटे से घर में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे थे.

फ़िल्में: हैप्पी हार्डी एंड हीर
एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं। उन्हें हिमेश रेशमिया के साथ "तेरी मेरी कहानी" गाने के लिए जाना जाता है। इस गाने का इस्तेमाल बॉलीवुड फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर में किया गया था।

नवंबर 2019 में उन्हें एक फैन के साथ अभद्र व्यवहार करते देखा गया था, जो उनके साथ सेल्फी लेना चाहता था। वायरल वीडियो में एक महिला किसी कार्यक्रम के दौरान सेल्फी लेने में काफी दिलचस्पी लेती नजर आ रही है. लेकिन रानू मंडल ने अहंकारवश महिला के कंधे पर थपथपाते हुए जवाब में उससे पूछा, "क्या है ये?"

करीब तीन साल तक सुर्खियों से दूर रहने के बाद रानू राणाघाट में शांत जीवन जी रही हैं। कथित तौर पर, उन पर एक बायोपिक पर काम चल रहा है और रानू एल्बम में अपनी आवाज देंगी, ऐसा उनके परिवार के कुछ सदस्यों का दावा है। इस बीच रानू ने मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया।
लता मंगेशकर का गाना गाकर रातोंरात स्टार बनीं रानू मंडल का जीवन प्रसिद्धि के बाद पहले जैसा नहीं रहा। अपनी आवाज के दम पर इंटरनेट सेंसेशन बनने वालीं रानू ने जो भी पहना और गाया सब सुर्खियों में छाया रहा। पश्चिम बंगाल के राणाघाट स्टेशन से मशहूर हुईं रानू का गाया 'तेरी मेरी कहानी' गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया। हर तरफ उन्हीं की चर्चा थी और उनकी लोकप्रियता आसमान छू रही थी।

लेकिन, रातोंरात चमका रानू मंडल की किस्मत का यह सितारा जल्द ही गायब भी हो गया। नवंबर 2019 में रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ तीन गाने रिकॉर्ड किए थे। लेकिन बीते दिनों में किसी ने भी उनके बारे में कुछ नहीं सुना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना महामारी के चलते उनकी हालत खराब हो गई है। इन दिनों रानू को मुंबई में कोई काम नहीं मिल रहा है, जिसके चलते वह काफी परेशान भी हैं।
जल्द आएगी रानू मंडल की बायोग्राफी

निर्देशक हृषिकेश मंडल के मुताबिक पहले इस फिल्म को बंगाली में शूट करने की योजना थी। लेकिन, फिर फिल्म को हिंदी में शूट करने का फैसला किया। निर्देशक ने बयाता कि इस फिल्म में रोल के लिए पहले “मेरे दिमाग में सुदीप्ता चक्रवर्ती का नाम था। सुदीप्ता उत्सुक थी लेकिन तारीखों की कुछ समस्या के कारण वह इस प्रोजेक्ट में शामिल नहीं हो पाईं। हालांकि, इसके लिए मेरे विचार में कई कलाकारों के नाम थे। लेकिन, सभी ने रानू मंडल का किरदार निभाना अपमानजनक समझा। अंत में, इशिका डे भूमिका निभाने के लिए तैयार हो गईं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिंदू राष्ट्र

जसविंदर भल्ला

शेफाली