ख्वाजा खुर्शीद अनवर
ख़्वाजा खुर्शीद अनवर 🎂जन्म 21 मार्च, 1912 जन्म भूमि पंजाब, (अब पाकिस्तान) ⚰️मृत्यु 30 अक्टूबर, 1984 मृत्यु स्थान लाहौर अभिभावक ख़्वाजा फ़िरोज़ुद्दीन अहमद कर्म भूमि मुम्बई कर्म-क्षेत्र संगीतकार मुख्य फ़िल्में कुड़माई, इशारा, सिंगार, परख, यतीम विषय दर्शनशास्त्र शिक्षा एम.ए विद्यालय पंजाब विश्वविद्यालय अन्य जानकारी खुर्शीद अनवर दर्शनशास्त्र में प्रथम श्रेणी आने के बाद प्रतिष्ठित ICS परीक्षा के लिखित चरण में शामिल हुए और सफल भी हुए। परंतु उसके साक्षात्कार चरण में शामिल न होकर संगीत के क्षेत्र को उन्होंने अपना कॅरियर चुना। परिचय मुख्य लेख : ख़्वाजा खुर्शीद अनवर का जीवन परिचय खुर्शीद अनवर का जन्म 21 मार्च, 1912 को मियाँवाली, पंजाब (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उनके नाना ख़ान बहादुर डॉ. शेख़ अट्टा मोहम्मद सिविल सर्जन और उनके पिता ख़्वाजा फ़िरोज़ुद्दीन अहमद लाहौर के एक जानेमाने बैरिस्टर थे। 1947 में देश के विभाजन के बाद वह भारत से पाकिस्तान जा बसे। कॅरियर मुख्य लेख : ख़्वाजा खुर्शीद अनवर का कॅरियर खुर्शीद अनवर ने अपने संगीत जीवन की शुरुआत आल इण्डिया रेडियो के संगीत विभाग में प्रोड्यू...