जगजीत सिंह
महान ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रधांजलि 🎂जन्म: 08 फ़रवरी 1941, श्रीगंगानगर ⚰️मृत्यु: 10 अक्तूबर 2011, Lilavati Hospital And Research Centre, मुम्बई पत्नी: चित्रा सिंह (विवा. 1969–2011) बच्चे: विवेक सिंह, मोनिका चौधरी माता-पिता: बच्चन कौर, अमर सिंह भाई: इंदरजीत कौर, करतार सिंह, जसवंत सिंह जगजीत सिंह ग़ज़लों की दुनिया के बादशाह और अपनी सहराना आवाज़ से लाखों-करोड़ों सुनने वालों के दिलों पर राज करने वाले प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक थे।खालिस उर्दू जानने वालों की मिल्कियत समझी जाने वाली.. नवाबों, रक्कासाओं की दुनिया में झनकती और शायरों की महफ़िलों में वाह-वाह की दाद पर इतराती ग़ज़लों को आम आदमी तक पहुंचाने का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वह जगजीत सिंह हैं। उनकी ग़ज़लों ने न सिर्फ़ उर्दू के कम जानकारों के बीच शेरो- शायरी की समझ में इज़ाफ़ा कियाबल्कि ग़ालिब, मीर , मजाज़, जोश और फ़िराक़ जैसे शायरों से भी उनका परिचय कराया। हिंदी, उर्दू, पंजाबी , भोजपुरी सहित कई जबानों में गाने वाले जगजीत सिंह को साल 2003 में भारत सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्मभूषण से नवा...