अनुराग कश्यप
अनुराग सिंह कश्यप 🎂10 सितम्बर 1972 गोरखपुर, उत्तर प्रदेश, भारत पेशा फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और अभिनेता कार्यकाल 1996–वर्तमान जीवनसाथी आरती बजाज (वि॰ 2003–09) बच्चे 1 + 2 from affairs संबंधी अभिनव कश्यप (भाई) अनुराग कश्यप 🎂जन्म 10 सितंबर 1972 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। उनके पिता श्री प्रकाश सिंह उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता थे और वाराणसी के पास सोनभद्र जिले में ओबरा ताप विद्युत गृह में कार्यरत थे।उन्होंने ग्रीन स्कूल देहरादून से अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा प्राप्त की और आठ साल की उम्र में ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में पढ़ने आ गये। गैंग्स ऑफ वासेपुर में दिखाये जाने वाले कुछ स्थान उनके अपने पुराने घर से प्रभावित थे, जहां वे स्वयं अपने माता-पिता, बहन अनुभूति कश्यप और भाई अभिनव कश्यप के साथ रहते थे।अभिनव भी एक फिल्म निर्माता हैं, जबकि अनुभूति उनकी अधिकांश फिल्मों में सहायक रहती हैं। एक वैज्ञानिक बनने की उनकी इच्छा के कारण, कश्यप अपने उच्च अध्ययन के लिए दिल्ली आ गए और हंसराज कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) से प्राणीशास्त्र प...