परदिप कुमार
प्रदीप कुमार 🎂जन्म 04 जनवरी, 1925 जन्म भूमि पश्चिम बंगाल ⚰️मृत्यु 27 अक्टूबर, 2001 मृत्यु स्थान कोलकाता मुख्य 📽️फ़िल्में 'श्री फरहाद', 'जागते रहो', 'दुर्गेश नंदिनी', 'बंधन', 'हीर', 'क्रांति' (1981), 'रजिया सुल्तान' आदि। प्रसिद्धि अभिनेता नागरिकता भारतीय अन्य जानकारी प्रदीप कुमार के सिने कॅरियर में उनकी जोड़ी मीना कुमारी के साथ खूब जमी। उनकी और मीना कुमारी की जोड़ी वाली फ़िल्मों में 'अदले जहांगीर', 'बंधन', 'चित्रलेखा', 'बहू बेगम', 'भींगी रात', 'आरती' और 'नूरजहां' शामिल हैं। हिन्दी एवं बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे। हिन्दी सिनेमा में उनको ऐसे अभिनेता के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने 1950 और 60 के दशक में अपने ऐतिहासिक किरदारों के ज़रिये दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उस जमाने में फ़िल्मकारों को अपनी फ़िल्मों के लिए जब भी किसी राजा, महाराजा, राजकुमार अथवा नवाब की भूमिका की ज़रूरत होती थी तो वह प्रदीप कुमार को याद किया जाता था। उनके उत्कृष्ट अभिनय से ...