नर्गिस फारूकी
नरगिस फाखरी 🎂जन्म 20 अक्टूबर 1979 को क्वींस, न्यूयॉर्क, यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका में हुआ I नरगिस के पिता का नाम मोहम्मद फखरी था वो पाकिस्तान मूल के निवासी थे I मुहम्मद फखरी एक व्यापारी थे और इसी के सिलसिले में वो अमेरिका गए जहा उनकी मुलाकात मैरी फखरी से हुई जो की एक पूर्व पुलिस अधिकारी थी I मैरी फखरी नरगिस की माँ थी I नरगिस की एक बहन भी है जिनका नाम अलीशा है I नरगिस जब छः साल की थी तब इनके माता पिता का तलाक हो गया था I नरगिस ने बी.ए इन फाइन आर्ट्स में स्नातक की उपाधि क्वींस कॉलेज, सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यू यॉर्क से ली है I नरगिस फाखरी मॉडलिंग करियर नरगिस फाखरी बचपन से ही सुन्दर थी इसी वजह से सोलह वर्ष की आयु में ही उन्होंने मॉडलिंग जगत में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी थी I वर्ष 2004 में उन्होंने अमेरिका नेक्स्ट टॉप मॉडल रियलिटी सीरीज में भी भाग लिया था I फाखरी अमेरिका मॉडल जगत का नामी चेहरा रही है शुरू में उन्होंने फ्रीलान्स काम भी किया है I वर्ष 2009 में फाखरी को एक नयी पहचान मिली जब उन्होंने किंगफ़िशर कैलेंडर के लिए फोटोशूट करवाए और उनकी फोटो भी प्रिंट हुई...