राज कुमार हिरानी
राज कुमार हिरानी 🎂22 नवम्बर 1962 नागपुर, महाराष्ट्र, भारत पेशा निर्देशक, निर्माता,पटकथा लेखक, फ़िल्म सम्पादक जीवनसाथी मनजीत हिरानी राजकुमार हिरानी (सामान्यतः राजु हिरानी के रूप में जाने जाते हैं।) का जन्म नागपुर के एक सिंधी परिवार में हुआ। उनके पिता सुरेश हिरानी नागपुर में एक टंकण (टाइपिंग) संस्थान चलाते हैं। हिरानी परिवार भारत के विभाजन के समय भारत आया उस समय सुरेश हिरानी की आयु मात्र 14वर्ष थी। राजकुमार हिरानी की शिक्षा सेंट फ्रांसिस देसलेस हाई स्कूल, नागपुर, महाराष्ट्र से आरम्भ की। राजकुमार को कभी अच्छे अंक नहीं प्राप्त होते थे अतः अभियांत्रिकी अथवा चिकीत्सा के क्षेत्र के पाठ्यकर्मों में दाखिला नहीं मिला अतः उन्होंने अपनी स्नातक की शिक्षा वाणिज्य में पूर्ण की।हिरानी ने व्यवसाय में अपने पिता की सहायता करना आरम्भ की लेकिन वो हिन्दी फ़िल्मों में अभिनेता बनना चाहते थे। 📽️निर्देशक 📽️ 2003 मुन्ना भाई एम बी बी एस 2006 लगे रहो मुन्ना भाई 2009 थ्री इडीयट्स 2014 पीके 2018 संजू 2023 डंकी 📽️ 1993 1942: अ लव स्टोरी (प्रोमो और ट्रेलर) 1998 करीब (प्रोमो सम्पादक) 2000 मिशन कश्मीर (स...