सुरेश(नसीम अहमद)
सुरेश अभिनेता 🎂13 नवंबर 1928 ⚰️14 जुलाई 1979 जिनका असली नाम नसीम अहमद था जिन्हें एन ए सुरेश के नाम से भी जाना जाता है, फिल्मी दुनिया के प्रसिद्ध अभिनेता थे, जिनका जन्म भारत के पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था उन्होंने 1929 से 1979 तक हिंदी फिल्मों में अभिनय किया सुरेश ने 1929 में बाल कृष्ण के रूप में फ़िल्म गोपाल कृष्ण में बाल कलाकार के रूप में और 1937 में निशान-ए-जंग में बाल कलाकार के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की उनकी शुरुआती फिल्में अंजान (1941) नया संसार (1941) और बसंत (1942) थीं 1950 के दशक में उन्हें मधुबाला, सुरैया, वैजयंतीमाला और गीता बाली सहित उस समय की मुख्य नायिकाओं के साथ एक प्रमुख अभिनेता के रूप काम करने का मौका मिला उन्हें अपनी कई फिल्मों में निर्माता / निर्देशक ए आर करदार ने हीरो के रूप में लिया जिसमें दुलारी (1949) मधुबाला के साथ जादू (1951) नलिनी जयवंत के साथ दीवाना (1952), सुरैया के साथ फ़िल्म यास्मीन के वैजयंती माला के साथ कैदी पद्मिनी के साथ और तीन उस्ताद (1961) में उन्होंने नायिका के रूप में अमिता के साथ जोड़ी बनाई। श्यामा क...