उषा खन्ना
उषा खन्ना हिन्दी सिनेमा में एक भारतीय संगीत निर्देशिका रही हैं। वह कुछ चुनिंदा महिला संगीतकारों में से एक है और पुरुष प्रधान संगीत उद्योग में सबसे अधिक व्यावसायिक रूप से सफल संगीत निर्देशकों में से एक है। उन्होंने दिल देके देखो से संगीत निर्देशक के रूप में पदार्पण किया था। प्रसिद्ध संगीत निर्देशिका गायिका उषा खन्ना के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं 🎂जन्म:07 अक्तूबर 1941, ग्वालियर पति: सावन कुमार टाक माता-पिता: मनोहर खन्ना इनाम: राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फ़िल्म संगीत निर्देशन उषा खन्ना का जन्म 7 अक्टूबर 1941 में ग्वालियर में हुआ था उनके पिता, मनोहर खन्ना, एक गीतकार और गायक थे, जो तत्कालीन ग्वालियर राज्य में जल निर्माण विभाग में सहायक अधीक्षक के रूप में कार्यरत थे। 1946 में जब वे किसी काम के लिए बॉम्बे (अब मुंबई) आए तो उनकी मुलाकात जद्दनबाई से हुई जो हिंदी फिल्म अभिनेत्री नरगिस दत्त की मां थीं उनके अनुरोध पर उन्होंने जावेद नाम से हिंदी फिल्मों के लिए गजलें लिखना शुरू किया उन्हें हर महीने एक हजार रुपये वेतन मिलता था उनके पिता मनोह...