अकबर इलाहाबादी
#16nov #15feb अकबर इलाहाबादी: अकबर ने सैयद अकबर हुसैन के नाम से1846में इलाहाबाद के निकट बारा में एक सम्मानजनक, परिवार में जन्म लिया। उनके पिता का नाम सैयद तफ्फज़ुल हुसैन था। अकबर इलाहाबादी उर्दू भाषा के एक प्रतिभाशाली शायर और लेखक थे। इनके द्वारा लिखे गए लेख स्वतंत्रता संग्राम के समय बहुत ज्यादा मशहूर थी। 🎂जन्म: 16 नवंबर 1846, प्रयागराज ⚰️मृत्यु : 15 फ़रवरी 1921, प्रयागराज किताबें: Akabara Ilāhābādī, pratinidhi racanāem̐ विषय: प्रेम, दर्शन, धर्म, सामाजिक सुधार, व्यंग्य, ब्रिटिश शासन बे-पर्दा नज़र आईं जो कल चंद बीबियाँ 'अकबर' ज़मीं में ग़ैरत-ए-क़ौमी से गड़ गया पूछा जो मैं ने आप का पर्दा वो क्या हुआ कहने लगीं कि अक़्ल पे मर्दों के पड़ गया -------------------------------------------------------------------- हंगामा है क्यूँ बरपा, थोड़ी सी जो पी ली है डाका तो नहीं डाला, चोरी तो नहीं की है -------------------------------------------------------------------- शेख़ जी घर से न निकले और लिख कर दे दिया आप बी०ए० पास हैं तो बन्दा बीवी पास है ----------------...