संदेश

04 नवंबर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शंकर जय किशन

शंकर जय किशन महान संगीतकार जोड़ी शंकर जयकिशन के जयकिशन की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रधांजलि 🎂04 नवम्बर 1932 ⚰️12 सितंबर 1971 जयकिशन दयाभाई पंकल भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार थे। इन्होंने अपनी जोड़ी संगीतकार शंकर सिंह रघुवंशी के साथ मिलकर बनाई और शंकर-जयकिशन नाम से प्रसिद्ध हुए। 4 नवम्बर 1932 को जन्मे जयकिशन मूलत: गुजरात के वलसाड़ ज़िले के बासंदा गाँव के लकड़ी का सामान बनाने वाले परिवार से थे। परिवार गरीब था और जयकिशन के बड़े भाई बलवंत भजन मंडली में गा-बजाकर कुछ योगदान करते थे। प्रारम्भिक संगीत की शिक्षा बाड़ीलाल और प्रेमशंकर नायक से मिली। बासंदा की ही प्रताप सिल्वर जुबली गायनशाला में उस वक़्त के मंदिरों के त्यौहार-संगीत और गुजराती आदिवासियों के नृत्य संगीत के तत्त्व उन्हीं दिनों जयकिशन के मन में घर कर गये जिसके कई रंग बाद में उनके संगीत में भी समय समय पर झलके। भाई बलवंत की नशे की लत से मौत के बाद जयकिशन अपनी बहन रुक्मिणी के पास वलसाड़ आ गये और अपने बहनोई दलपत के साथ कारखाने में कुछ दिन काम किया, फिर दलपत के साढू के पास बम्बई में ग्रांट रोड के पास रहते हुए एक कपड़े के कारखाने में काम ...