संदेश

17दिसंबर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

श्री राम लागू

चित्र
प्रसिद्ध अभिनेता डॉक्टर श्रीराम लागू के जन्मदिन पर हार्दिक श्रद्धांजलि 🎂जन्म: 16 नवंबर 1927, सातारा ⚰️मृत्यु : 17 दिसंबर 2019, पुणे बच्चे: तनवीर लागू पत्नी: दीपा लागू (विवा. ?–2019) माता-पिता: बालकृष्ण चिन्तामण, सत्यभामा लागू श्रीराम लागू भारतीय सिनेमा और रंगमंच के दिग्गज कलाकार थे। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा मराठी सिनेमा में भी काम किया। श्रीराम लागू ने अपने फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा हिंदी और 40 से ज्यादा मराठी फिल्मों में काम किया। सिनेमा के अलावा मराठी, हिंदी और गुजराती रंगमंच से जुड़े रहे श्रीराम लागू ने 20 से अधिक मराठी नाटकों का निर्देशन भी किया। मराठी थिएटर में तो उन्हें 20वीं सदी के सबसे बेहतरीन कलाकारों में गिना जाता था। 'नटसम्राट' नाटक में उन्होंने गणपत बेलवलकर की भूमिका निभाई थी, जिसे मराठी थिएटर के लिए मील का पत्थर माना जाता है। गणपत बेलवलकर का रोल इतना कठिन माना जाता है कि इस रोल को निभाने वाले बहुत-से थियेटर कलाकार गंभीर रूप से बीमार हुए। नटसम्राट के रोल के बाद श्रीराम लागू को भी दिल का दौरा पड़ा था। परिचय श्रीराम लागू का जन्म 16 नवंबर, 1927...