संदेश

26 अप्रैल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शंकर संगीतकार (जय _किशन की जोड़ी)

चित्र
शंकर (संगीतकार)   शंकर सिंह रघुवंशी पूरा नाम शंकर सिंह रघुवंशी प्रसिद्ध नाम शंकर 🎂जन्म 15 अक्तूबर, 1922 जन्म भूमि हैदराबाद ⚰️मृत्यु 26 अप्रॅल 1987 मृत्यु स्थान मुम्बई अभिभावक पिता- रामसिंह रघुवंशी कर्म भूमि भारत कर्म-क्षेत्र संगीतकार 🎂जन्म: 15 अक्टूबर 1922 - ⚰️मृत्यु: 26 अप्रॅल 1987  भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार थे। इन्होंने अपनी जोड़ी संगीतकार जयकिशन के साथ मिलकर बनाई और शंकर-जयकिशन नाम से प्रसिद्ध हुए। जीवन परिचय 🎂15 अक्टूबर 1922 को जन्मे शंकर के पिता रामसिंह रघुवंशी मूलत: मध्य प्रदेश के थे और काम के सिलसिले में हैदराबाद में बस गये थे। शंकर को शुरु से ही कुश्ती का शौक़ था और उनका कसरती बदन बचपन के इसी शौक़ का परिणाम था। घर के पास के एक शिव मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान तबला वादक का वादन भी बचपन में बहुत आकर्षित करता था। तबला बजाने की लगन दिनों दिन बढ़ती गयी। महफ़िलों में तबला बजाते हुए उस्ताद नसीर खान की निगाह उन पर पड़ी और शंकर उनके चेले हो गये। माली हालात ऐसे थे कि ट्यूशन भी करनी पड़ी। कहते हैं कि हैदराबाद में ही एक बार किसी गली से गुजरते हुए तबल...