संदेश

1907 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रूबी मेयर्स उर्फ सलोचना

चित्र
अभिनेत्री रूबी मेयर्स  उर्फ सुलोचना की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि रूबी मेयर्स या सुलोचना  🎂जन्म: 1907, ⚰️ मृत्यु: 10 अक्टूबर, 1983  1930 के दशक में सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री थी। 1930 के दौर में सुलोचना इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री की शीर्ष अभिनेत्री थीं। उन्होंने शुरुआत तो मूक फ़िल्मों के समय से की, लेकिन बोलती फ़िल्मों के दौर की शुरुआत में भी उनका सिक्का फ़िल्म इंडस्ट्री पर खूब चला। हिन्दी सिनेमा में विशेष योगदान के लिए 1973 में 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। मूक फ़िल्मों के दौर में ही सुलोचना के खाते में कई हिट फ़िल्में थीं। बोलती फ़िल्मों के आने के बाद सुलोचना का कॅरियर थोड़ा ठहर गया। सुलोचना असल में क्रिश्चियन थीं और उन्हें ‘हिन्दुस्तानी’ भाषा बहुत अच्छे से नहीं आती थी। बोलती फ़िल्मों के आने के साथ ही डायलॉग बोलने की दक्षता ज़रूरी हो गई। ये सुलोचना के कॅरियर के लिए एक धक्का था। कुछ वक्त ऐसे ही चला, मगर फिर सुलोचना ने हार ना मानने का फैसला लिया। उन्होंने एक साल का ब्रेक लेकर हिन्दुस्तानी धड़ल्ले से बोलने की तालीम ली और फिर वापसी की। सब...