दुर्गा खोटे
दुर्गा खोटे (भारतीय फिल्म अभिनेत्री) 🎂जन्म 14 जनवरी, 1905 जन्म भूमि मुम्बई, ब्रिटिश भारत ⚰️मृत्यु 22 सितंबर, 1991 मृत्यु स्थान मुम्बई, भारत 📽️मुख्य फ़िल्में 'मुग़ल ए आजम', 'भरत मिलाप', 'विदाई', 'माया मछिन्द्र' आदि। पुरस्कार-उपाधि 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार', 'पद्मश्री', 'संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार' अन्य जानकारी अभिनय के अलावा दुर्गा खोटे ने लंबे समय तक लघु फ़िल्में, विज्ञापन फ़िल्में, वृत्तचित्रों और धारावाहिकों का भी निर्माण किया। दुर्गा खोटे ने वर्ष 1937 में 'साथी' नाम की एक फ़िल्म का निर्माण और निर्देशन भी किया। अपने ज़माने में हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं। उन्होंने अनेक हिट फ़िल्मों में शानदार अभिनय किया। आरम्भिक फ़िल्मों में नायिका की भूमिकाएँ करने के बाद जब वे चरित्र अभिनेत्री की भूमिकाओं में दर्शकों के सामने आईं, तब उनके बेमिसाल अभिनय को आज तक लोग याद करते हैं। दुर्गा खोटे ने क़रीब 200 फ़िल्मों के साथ ही सैंकड़ों नाटकों में भी अभिनय किया और फ़िल्मों को लेकर सामजिक वर्जनाओं को दूर क...