शिल्पा शोडकर
#20nov शिल्पा शोडकर 🎂जन्म20 नवम्बर 1973 पेशा अभिनेत्री शिल्पा पूर्व मिस इंडिया नम्रता शिरोडकर की बहन हैं। शिल्पा और नम्रता ने मनोरंजन की दुनिया में एक साथ क़दम रखा था, फ़र्क़ सिर्फ़ इतना था कि शिल्पा फ़िल्मों में आ गयीं और नम्रता मॉडलिंग में आ गयीं और जब तक नम्रता फ़िल्मों में आईं तब तक शिल्पा फ़िल्मों को अल्विदा कह चुकी थीं। शिल्पा प्रसिद्ध मराठी अभिनेत्री मीनाक्षी शिरोडकर की पौत्री हैं जिन्होंने ब्रह्मचारी नामक मराठी फ़िल्म में बिकीनि पहनकर तहलका मचा दिया था। उन्होंने यू के के एक बैंकर अप्रेश रंजीत से 11जुलाई 2000 में मुंबई में विवाह रचाया। सन् 2003 में उन्होंने एक पुत्री अनुष्का को जन्म दिया। शिल्पा शिरोडकर ने अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत 1989की फ़िल्म भ्रष्टाचार से की थी जिसमें उसने एक अन्धी लड़की का रोल किया था। अनिल कपूर के साथ उन्होंने 1990में सुपर हिट फ़िल्म किशन कन्हैया में काम किया और उसके बाद उन्होंने 1990 के दशक में काफ़ी हिट फ़िल्मों में काम किया जैसे त्रिनेत्र, हम, दिल ही तो है, आँखें, पहचान, गोपी किशन, मृत्युदंड। इनकी आख़िरी फ़िल्म गज गामिनी ...