संदेश

🎂1918 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रामकृष्ण शिंदे

चित्र
रामकृष्ण शिंदे  🎂 जन्म- 1918, महाराष्ट्र,  ⚰️मृत्यु- 14 सितम्बर, 1985  हिन्दी सिनेमा के जानेमाने संगीतकार थे। हिंदी सिनेमा के इतिहास में ऐसे बहुत से गुणी संगीतकारों के नाम मौजूद हैं, जिन्होंने मौक़ा मिलते ही बेहद मधुर धुनें रचीं; लेकिन तमाम काबिलियत और संगीत का भरपूर ज्ञान होने के बावजूद सिनेजगत में उन्हें वह जगह नहीं मिल पायी, जिसके वह हक़दार थे। इसकी एकमात्र वजह यही थी कि उनमें इस चकाचौंध भरी दुनिया में ख़ुद को बनाए रखने के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी, ख़ुद को बेच पाने का गुण नहीं था। ऐसे ही संगीतकारों में रामकृष्ण शिंदे भी शामिल थे, जिन्होंने 1947 में बनी फ़िल्म 'मैनेजर' से अपना कॅरियर शुरू किया था। पश्चिमी महाराष्ट्र के मालवण इलाक़े के एक मराठा परिवार में जन्मे रामकृष्ण शिंदे के जन्म की सही तारीख और साल कहीं दर्ज तो नहीं है, लेकिन उनके परिवार के अंदाज़े के मुताबिक़़ उनका जन्म साल 1918 में 'रामनवमी' के दिन हुआ था और इसी वजह से उनका नाम रामकृष्ण रखा गया था। दो भाई और दो बहनों में रामकृष्ण सबसे बड़े थे। वे नौ-दस बरस के हुए कि उनके पिता का देहांत हो गया। ऐसे मे...