जूनियर महमूद
जूनियर महमूद हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। इनका असली नाम नईम सय्यद है।
🎂जन्म :15 November 1956
⚰️मृत्यु 08 दिसंबर 2023
महमूद जूनियर ने 7 अलग-अलग भाषाओं में 265 फिल्मों में अभिनय किया है और 6 मराठी फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया है।
थानाभवन का छोटा सा बालक नईम उर्फ निम्मो एक दिन फिल्मी दुनिया का सितारा जूनियर महमूद बनकर उभरेगा। शायद ही यह किसी ने सोचा हो। नौनिहाल फिल्म में बतौर बाल कलाकार के रूप में कॅरियर की शुरूआत करने वाले जूनियर महमूद आज स्टार पल्स के लोकप्रिय धारावाहिक प्यार का दर्द है मीठा-मीठा में सैंकी की भूमिका अदा कर रहे हैं। दर्जनों हिंदी फिल्मों में काम कर निम्मो ने थानाभवन को देशभर में अलग पहचान दिलाई है।
15 नवंबर 1959 को थानाभवन के मोहल्ला रेत्ती में आज के जूनियर महमूद का जन्म हुआ था। पिता मसूद अहमद ने बालक का नाम नईम अहमद रखा, जबकि मां महमूना खातून नईम को प्यार से नम्मो कहकर पुकारती थी। पिता मसूद बोम्बे रेलवे में नौकरी करते थे। अवकाश के दिनों में ही वे परिवार को समय दे पाते थे, लेकिन नम्मो पापा के साथ रहना चाहता था। बेटे की जिद के चलते मसूद अहमद वर्ष 1967 में अपने परिवार के साथ बोम्बे चले गए। पुराने दिनों को याद करते हुए नम्मो के मामा डा. कासिम सिद्दीकी बताते है कि नम्मो बचपन से ही बड़ा चुलबुला था। करीब सात साल की उम्र मे जब निम्मो स्कूल जा रहा तो चाइल्ड आर्टिस्ट सप्लायर की नजर निम्मो पर पड़ी। उसने नम्मो को नौनिहाल फिल्म मे छोटा सा रोल दिलाया। निम्मो की प्रतिभा और उसके किए रोल से प्रभावित होकर डायरेक्टर बप्पी लहरी ने फिल्म ब्रह्मचारी में उसे बड़ा रोल दिलाया। इसमे महमूद की फिल्म गुमनाम के गाने 'हम काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं' पर डांस कराया। परिजन बताते हे कि डांस देख कर महमूद ने निम्मो को गोद मे उठा लिया और निम्मो को जूनियर महमूद का नाम दिया। उन्होंने कहा कि यह बच्चा जूनियर महमूद के नाम से फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाएगा। ब्रह्मचारी फिल्म हिट होने के बाद जूनियर महमूद का फिल्म इंडस्ट्री में बाल कलाकार के रूप मे जादू चल निकला।जूनियर महमूद ने प्यार ही प्यार, दो रास्ते, कटी पतंग, आन मिलो सजना, हाथी मेरे साथी, हरे रामा हरे कृष्णा, हरी दर्शन, गीत गाता चल, संगम,अमीर गरीब, गीता मेरा नाम, अंजाना, झील के उस पार, अखियों के झरोखों से जैसी हिट फिल्मों समेत दर्जनों फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। यादगार फिल्म में संगीत विभाग में और फिल्म तिगड़मबाज में सह-प्रोडयूसर के रूप में भी काम किया। यादगार फिल्म में लता व मुकेश के साथ गीत भी गाया।
हम भी जूनियर महमूद पर नाज करते है। 15 नवंबर को उनके जन्मदिन पर हर साल शुभकामना देते हैं।
📽️
नौनिहाल (1967)
मोहब्बत ज़िन्दगी है (1966 फ़िल्म)
वासना (1968)
सुंघुर्श (1968)
सुहाग रात (1968)
परिवार (1968)
फरिश्ता (1968)
ब्रह्मचारी (1968/प्रथम)
विश्वास (1969)
शिमला रोड (1969)
राजा साब (1969)
प्यार ही प्यार (1969)
नतीजा (1969)
चंदा और बिजली (1969)
बालक (1969)
अंजाना (1969)
दो रास्ते (1969)
यादगार (1970)
कटी पतंग (1970)
घर घर की कहानी (1970)
बचपन (1970)
आन मिलो सजना (1970)
उस्ताद पेड्रो (1971)
रामू उस्ताद (1971)
लड़की पसंद है (1971)
हांगकांग में जौहर महमूद (1971)
कारवां (1971)
हाथी मेरे साथी (1971)
छोटी बहू (1971)
चिंगारी (1971)
हंगामा (1971)
" खोज " (1971)
हरे रामा हरे कृष्णा (1971)
[भैती]-1972 (असमिया)
माँ दा लाडला (1973) पंजाबी फिल्म में शॉटू के रूप में
आप की कसम (1974)
अमीर गरीब (1974)
तेरी मेरी इक जिंदरी (1975) पंजाबी मूवी में लाटू के रूप में
सिक्कम में रोमियो (1975)
आप बीती (1976)
गीत गाता चल (1975)
आप तो ऐसे ना थे (1980)
फ़र्ज़ और प्यार (1981)
अपना बना लो (1982)
प्रेमी (1983)
फुलवारी (1984)
करिश्मा कुदरत का (1985)
सदा सुहागन (1986)
बिस्तार (1986)
सस्ती दुल्हन महेंगा दूल्हा (1986)
खेल मोहब्बत का (1986)
पति पैसा और प्यार (1987)
दादागिरी (1987)
इमानदार (1987)
मैं तेरे लिए (1988)
आखिरी मुकाबला (1988)
मोहब्बत के दुश्मन (1988)
आग के शोले (1988)
जैसी करनी वैसी भरनी (1989)
शहजादे (1989)
प्यार का कर्ज़ (1990)
जवानी जिंदाबाद (1990)
बाप नंबरी बेटा दस नंबरी (1990)
कसम धंधे की (1990)
आज का अर्जुन (1990)
वासना (1991)
नंबरी आदमी (1991)
ख़ून का कर्ज़ (1991)
कर्ज़ चुकाना है (1991)
रामगढ़ के शोले (1991)
प्यार हुआ चोरी चोरी (1992)
दौलत की जंग (1992)
गुरुदेव (1993)
धरम का इन्साफ (1993)
चौराहा (1994)
बेवफ़ा सनम (1995)
आज़मयिश (1995)
अपने बांध पर (1996)
माफिया (1996)
छोटे सरकार (1996)
जुदाई (1997)
महानता (1997)
आख़िर कौन थी वो (2000)
अदला बदली (2008)
कातिल हसीनों का (2001)
रात के सौदागर (2002)
ये कैसी मोहब्बत (2002)
चलो इश्क लड़ाये एम (2002)
हमें तुमसे प्यार हो गया चुपके चुपके (2003)
जर्नी बॉम्बे टू गोवा (2007)
जाना पहचान (2011)
प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा स्टार प्लस पर धारावाहिक (2012-) शैंकी के रूप में
एक रिश्ता साझेदारी का (टीवी धारावाहिक 2016-) सोनी सेट पर।
मुल्ला नसीरुद्दीन के रूप में सब टीवी (2019) पर तेनाली रामा टीवी सीरियल
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें