शिल्पा शोडकर
#20nov
शिल्पा शोडकर
🎂जन्म20 नवम्बर 1973
पेशा अभिनेत्री
शिल्पा पूर्व मिस इंडिया नम्रता शिरोडकर की बहन हैं। शिल्पा और नम्रता ने मनोरंजन की दुनिया में एक साथ क़दम रखा था, फ़र्क़ सिर्फ़ इतना था कि शिल्पा फ़िल्मों में आ गयीं और नम्रता मॉडलिंग में आ गयीं और जब तक नम्रता फ़िल्मों में आईं तब तक शिल्पा फ़िल्मों को अल्विदा कह चुकी थीं। शिल्पा प्रसिद्ध मराठी अभिनेत्री मीनाक्षी शिरोडकर की पौत्री हैं जिन्होंने ब्रह्मचारी नामक मराठी फ़िल्म में बिकीनि पहनकर तहलका मचा दिया था।
उन्होंने यू के के एक बैंकर अप्रेश रंजीत से 11जुलाई 2000 में मुंबई में विवाह रचाया। सन् 2003 में उन्होंने एक पुत्री अनुष्का को जन्म दिया।
शिल्पा शिरोडकर ने अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत 1989की फ़िल्म भ्रष्टाचार से की थी जिसमें उसने एक अन्धी लड़की का रोल किया था। अनिल कपूर के साथ उन्होंने 1990में सुपर हिट फ़िल्म किशन कन्हैया में काम किया और उसके बाद उन्होंने 1990 के दशक में काफ़ी हिट फ़िल्मों में काम किया जैसे त्रिनेत्र, हम, दिल ही तो है, आँखें, पहचान, गोपी किशन, मृत्युदंड। इनकी आख़िरी फ़िल्म गज गामिनी थी।
अपने विवाह के उपरान्त उन्होंने 10 वर्ष के अंतराल के बाद टी वी में काम करने का निश्चय किया है और वापस मुंबई आकर एक धारावाहिक एक मुट्ठी आसमान में काम कर रहीं हैं जिसकी कहानी घर में काम करने वाली बाइयों पर आधारित है।
📽️
2000 गज गामिनी
1999 जय हिन्द
1998 बदमाश गीता
1998 दंड नायक
1998 हिटलर
1997 मृत्युदंड
1996 बंदिश
1996 रिटर्न ऑफ ज्वैलथीफ
1996 हम हैं प्रेमी
1996 रंगबाज़
1996 अपने दम पर
1995 रघुवीर
1995 बेवफ़ा सनम
1994 गोपी किशन चंदा
1994 जुआरी
1994 हम हैं बेमिसाल
1994 गोपाला
1994 छोटी बहू
1993 परवाने
1993 पहचान
1993 आँखें
1993 प्रतीक्षा
1992 ख़ुदागवाह
1992 तिलक
1992 दिल ही तो है
1992 अपराधी
1991 स्वर्ग यहाँ नर्क यहाँ
1991 दो मतवाले
1991 हम
1991 योद्धा
1991 बेनाम बादशाह
1991 लक्ष्मण रेखा
1991 त्रिनेत्र
1990 न्याय अन्याय
1900पाप की कमाई
1990 किशन कन्हैया
1989 भ्रष्टाचार
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें