ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय बच्चन
प्रसिद्ध नाम ऐश्वर्या राय
अन्य नाम ऐश
जन्म 1 नवंबर, 1973
जन्म भूमि मंगलोर, कर्नाटक
अभिभावक कृष्णराज राय और वृंदा राय
पति/पत्नी अभिषेक बच्चन
संतान पुत्री (आराध्या बच्चन)
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र अभिनेत्री
मुख्य फ़िल्में 'ताल', 'देवदास', 'हम दिल दे चुके सनम', 'गुरु', 'ब्राइड एंड प्रिजुडिस', 'सरकार राज', 'रेनकोट', 'जोधा अकबर', 'धूम 2', 'ऐ दिल है मुश्किल' आदि।
पुरस्कार-उपाधि पद्म श्री, फ़िल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (2 बार), आइफा दशक की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
प्रसिद्धि अभिनेत्री, मॉडल
नागरिकता भारतीय
संबंधित लेख अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन
अन्य जानकारी ऐश्वर्या राय ने 1994 में 'मिस इंडिया' प्रतियोगिता की उपविजेता रहने के बाद उसी साल मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीती थी।
ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मंगलोर में हुआ था। ऐश्वर्या राय की प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में हुई। कुछ वर्ष के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया। बचपन में वह वास्तुकार बनना चाहती थी, लेकिन बाद में उनका रुझान मॉडलिंग इंडस्ट्री की ओर हो गया। ऐश्वर्या में अपनी पढाई संता क्रूज़ में आर्य विद्या मंदिर से की और कॉलेज की पढाई जय हिंद कॉलेज और रुपारेल कॉलेज से की। स्कूल के दिनों से ही उन्होंने शास्त्रीय नृत्य सीखना शुरू कर दिया था। मॉडलिंग का पहला प्रस्ताव उन्हें कैमलिन कंपनी की ओर से तब मिला जब वो नवीं कक्षा की छात्रा थीं। इसके बाद वो कोक, फूजी और पेप्सी के विज्ञापन में दिखीं। मॉडलिंग के साथ-साथ उन्होंने पढ़ाई भी जारी रखी।
फ़िल्मी सफ़र
मुख्य लेख : ऐश्वर्या राय का फ़िल्मी सफ़र
वर्ष 1997 में ऐश्वर्या राय ने अपने सिने कैरियर की शुरुआत तमिल फ़िल्म "इरुवर" से की। जिसे मणिरत्नम ने निर्देशित किया। इस विवादस्पद फ़िल्म में उन्हें दक्षिण भारत के जाने माने अभिनेता मोहन लाल के साथ काम करने का मौक़ा मिला। विवाद के कारण इसे व्यावसायिक सफलता तो नहीं मिली लेकिन ऐश्वर्या राय ने अपने दमदार अभिनय से समीक्षकों का दिल जीत लिया और वे सर्वश्रेष्ठ नावोदित अभिनेत्री ख़िताब जीतने में जरुर सफल रही। फ़िल्म इरुवर को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। वर्ष 1997 में ही ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड में भी क़दम रखा और बॉबी देओल के साथ "और प्यार हो गया" में काम किया। दुर्भाग्य से यह फ़िल्म टिकट खिड़की पर विफल साबित हुई। इसके बाद 1998 में ऐश्वर्या राय ने एस.शंकर की तमिल फ़िल्म "जीन्स" में काम किया। इस फ़िल्म की व्यावसायिक सफलता के बाद ऐश्वर्या राय फ़िल्म इंडस्ट्री में कुछ हद तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गयी।
सम्मान और पुरस्कार
वर्ष 2009 में फ़िल्म क्षेत्र में ऐश्वर्या राय के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुये भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। उसी साल उन्होंने "आर्डर ऑफ़ फ्रांस" का ख़िताब भी मिला पर उन्होंने लेने से इनकार कर दिया क्योंकि उनके पिता गंभीर रूप से बीमार थे और वे चाहती थीं कि उनका पूरा परिवार उस समारोह में हो। जून 2009 में उन्हें आइफा और दशक की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ख़िताब मिला। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बाद अपने पारिवारिक दायित्व को देखते हुये उन्होंने फ़िल्मों में काम करना काफ़ी कम कर दिया। 1999 में ऐश्वर्या ने विश्व भ्रमण में बॉलीवुड के प्रचार में हिस्सा लिया था। उनके साथ आमिर खान, रानी मुखर्जी, अक्षय खन्ना और ट्विंकल खन्ना थे। 2003 में ऐश कान्स फ़िल्म फेस्टिवल में जूरी बनने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनी। उन्होंने और भी कई सरकारी समाज सेवी कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया हुआ है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें