जोया अख्तर
जोया अख्तर एक समकालीन भारतीय फिल्म निर्देशक हैं।
🎂जन्म: 14 अक्तूबर 1972 मुम्बई
माता-पिता: जावेद अख़्तर, हनी ईरानी
प्रोडक्शन कंपनी: Tiger Baby Films
भाई: फरहान अख्तर
उन्होंने सर्वप्रथम उन्होंने लक बाइ चांस नामक फ़िल्म से अपना निर्देशन का कार्य आरम्भ किया। 2011 में, उन्होंने समीक्षात्मक और वाणिज्यिक रूप से सफल फ़िल्म ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा का निर्देशन किया और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार जीता।
जोया अख्तर एक भारतीय फिल्म निर्देशक-लेखक हैं। जोया अख्तर बहुत ही कम समय में अपनी कड़ी मेहनत से बॉलीवुड के सफल निर्देशकों में शुमार हो चुकीं हैं। जोया को पहली निर्देशित फिल्म लक बाय चांस थी। जिसे दर्शकों और आलोचकों नें काफी सराहा था।
पृष्ठभूमि-
जोया का जन्म 14 अक्टूबर 1972 को मुंबई में जावेद अख्तर के घर में हुआ था। जावेद अख्तर बॉलीवुड के मशहूर लेखक,कवि हैं। इनकी माँ का नाम हनी ईरानी है, जोकि एक बॉलीवुड अभिनेत्री है। जोया अख्तर प्रसिद्ध उर्दू कवि जान-निसार के पोते हैं। जोया अख्तर की सौतेली माँ शबाना आजमी भी बॉलीवुड का एक- मानी अभिनेत्रीं हैं। जोया अख्तर के एक बड़े भाई है- फरहान अख्तर जोकि एक निर्देशक,निर्माता अभिनेता और लेखक हैं। जोया अख्तर निर्देशक-कोरिओग्राफर फराह खान और निर्देशक साजिद खान की मौसेऱी बहन है।
पढ़ाई
जोया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मनेच्क्जी कूपर विद्यालय, मुम्बई से की और स्नातक की पढ़ाई सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुम्बई से पूर्ण की। जोया की फिल्म निर्माण में रूचि होने के कारण वह फिल्म निर्माण से जुडी बारीकियां सीखने के लिए न्यू यॉर्क विश्वविद्यालय चलीं गयीं।
करियर
जोया ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म लक बाय चांस से की। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की, साथ ही आलोचकों को भी उनकी फिल्म पसंद आई। ज़ोया को पहचान फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दुबारा से मिली। यह फिल्म तीन दोस्तों की थी , फिल्म में ऋतिक रोशन ,फराहन अख्तर ,अभय देओल, कटरीना कैफ और कल्कि कोचलिन नज़र आयीं थीं। दर्शकों और आलोचकों को जोया की यह फिल्म बेहद पसंद आई। ज़ोया को इस फिल्म के लिए फिल्म फेयर के बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
प्रसिद्ध फ़िल्में
दिल धड़कने दो, ज़िंदगी मिलेगी ना दुबारा, लक बाय चांस,बॉम्बे टॉकीज, तलाश।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें