यूसुफ हुसैन

यूसुफ़ हुसैन

🎂जन्म 21 जनवरी1948
जन्म भूमि पंजाब
⚰️मृत्यु 30 अक्टूबर, 2021

युसूफ की बेटी सफीना की शादी हंसल मेहता से हुई थी
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र भारतीय हिन्दी सिनेमा
मुख्य फ़िल्में 'रईस', 'धूम 2', 'दिल चाहता है', 'राज', 'हजारों ख्वाइशें ऐसी', 'धूम', 'शाहिद', 'ओह माय गॉड', 'कृष 3', 'दबंग 3', 'द ताशकंद फिल्म्स', 'जलेबी' आदि।
प्रसिद्धि अभिनेता
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी यूसुफ हुसैन ने कई दशकों तक हिंदी टेलीविजन और फिल्म उद्योग में काम किया। उन्होंने कई परियोजनाओं में विभिन्न चरित्र भूमिकाएं निभाईं।

भारतीय सिने अभिनेता थे। ढेरों फ़िल्मों व सीरियल्स में चरित्र भूमिकाएं निभा चुके यूसुफ़ हुसैन जाने-माने फिल्मकार हंसल मेहता के श्वसुर थे। उन्होंने ‘धूम 2’, ‘रईस’ और ‘रोड टू संगम’ जैसी फिल्मों में काम किया था। वह मुख्य तौर से हिंदी सिनेमा में सक्रिय रहे। यूसुफ़ हुसैन की हालिया रिलीज फिल्म 'क्रेजी कुक्कड़ फैमली' है।

यूसुफ हुसैन ने कई दशकों तक हिंदी टेलीविजन और फिल्म उद्योग में काम किया। उन्होंने कई परियोजनाओं में विभिन्न चरित्र भूमिकाएं निभाईं।
उनकी यादगार फिल्मों में 'रईस', 'धूम 2', 'दिल चाहता है', 'राज', 'हजारों ख्वाइशें ऐसी', 'धूम', 'शाहिद', 'ओह माय गॉड', 'कृष 3', 'दबंग 3', 'द ताशकंद फिल्म्स', 'जलेबी' आदि। शामिल हैं।
यूसुफ़ हुसैन ने मुल्ला नसरुद्दीन, कुमकुम: एक प्यारा सा बंधन, शश... कोई है, सीआईडी, तुम बिन जाऊं कहां आदि जैसे लोकप्रिय टीवी शो में भी अभिनय किया।
उनके दामाद हंसल मेहता ने ट्विटर पर अपने श्वसुर को भावभिनी श्रद्धांजलि देते हुए लिखा था कि कैसे जब वे आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे थे, उनका कॅरियर लगभग खत्म हो चुका था और उनके पास फिल्म 'शाहिद' बनाने के लिए पैसे नहीं थे। ऐसे में उनके ससुर यूसुफ़ हुसैन ने फौरन एक चेक साइन कर फिल्म शाहिद बनाने में उनकी मदद की थी, जिसके बाद उन्होंने फिल्म को‌ पूरा किया था।
यूसुफ़ हुसैन ने तीन शादियां की थीं। उन्होंने 2012 में एक इंटरव्यू में कहा था- मैंने तीन शादियां कीं, लेकिन अभी भी एक समझदार पार्टनर ढूंढ रहा हूं, लेकिन मेरी उम्र 60 से ज्यादा है शायद ये तलाश कभी पूरी नहीं होगी।
दिग्गज एक्टर यूसुफ हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। आज (शनिवार) सुबह मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांसें लीं। जहां उनका कोरोना का इलाज चल रहा था। यूसुफ के निधन की जानकारी उनके दामाद और डायरेक्टर हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा है कि आज वे सच में अनाथ हो गए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिंदू राष्ट्र

जसविंदर भल्ला

शेफाली