सुमिता सान्याल

सुमिता सान्याल 

09 अक्टूबर 1945 
 09 जुलाई 2017

 भारतीय लोक प्रिय फिल्म अभिनेत्री थीं। उन्होने मुख्यतः बंगाली फ़िल्मों में अभिनय किया लेकिन उन्होंने कुछ गिनी चुनी हिन्दी फ़िल्मों में भी योगदान दिया है। हिंदी के अलावा सुमिता ने बंगाली, तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्‍मों में काम किया था। उन्‍हें मुख्‍यरूप से 1971 में आई हिन्दी फिल्‍म ‘आनंद’ में रेनू का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। सुमिता ने इस फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन की प्रेमिका का किरदार निभाया था।

सुमिता सान्याल
जन्म
🎂09 अक्टूबर 1945दार्जीलिंग, भारत
पेशाअभिनेत्री
जीवनसाथी
सुबोध रॉय
सुमिता का असली नाम मंजुला सान्‍याल था और उनका जन्‍म दार्जिलिंग में हुआ था। सुमिता ने बंगाली में 40 से भी ज्‍यादा फिल्‍मों में अभियान किया जिनमें सगीना महतो में उनके हीरो दिलीप कुमार थे। इसके अलावा ‘कुहेली’ में उन्‍हें बिस्‍वजीत और संध्‍या रॉय के साथ मुख्‍य भूमिका दी गई थी। सुमिता ने आशीर्वाद, गुड्डी, मेरे अपने जैसी कई हिंदी फिल्‍मों, टेलीविजन सीरियलों व थियेटर के लिए भी काम किया था।
उन्होंने 50 से अधिक बंगाली फिल्मों में अभिनय किया था, जिनमें दिलीप कुमार के साथ खोकाबाबुर प्रत्याबर्तन (1960), नायक (1968) और सगीना महतो (1970) जैसी फिल्में सबसे उल्लेखनीय थीं। सुमिता ने अपना बॉलीवुड डेब्यू हृषिकेश मुखर्जी की फिल्म आशीर्वाद (1968) से किया। बाद में उन्होंने आनंद (1971) के लिए अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना के साथ जोड़ी बनाई, जो उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई। उसी वर्ष, सुमिता ने गुड्डी और मेरे अपने जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उनकी आखिरी स्क्रीन उपस्थिति ब्रिटिश ड्रामा फिल्म द पीकॉक स्प्रिंग (1996) में आई थी।
हिन्दी फ़िल्म
आशीर्वाद
आनन्द
गुड्डी
मेरे अपने

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिंदू राष्ट्र

जसविंदर भल्ला

शेफाली