राजू श्रीवास्त

राजू श्रीवास्तव भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार थे वह मुख्यत:आमआदमी और रोज़मर्रा की छोटी छोटी घटनाओं पे व्यंग सुनाने के लिए जाने जाते थे 
🎂जन्म: 25 दिसंबर 1963, कानपुर

 ⚰️मृत्यु 21 सितम्बर 2022 को हो गयी।

मृत्यु की जगह और तारीख: 21 सितंबर 2022, ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस, नई दिल्ली
पत्नी: शिखा श्रीवास्तव (विवा. 1993)
बच्चे: आयुष्मान श्रीवास्तव, अंतरा श्रीवास्तव
माता-पिता: रमेशचंद्र श्रीवास्तव, सरस्वती श्रीवास्तव
भाई: दीपू श्रीवास्तव
श्रीवास्तव 1993 से हास्य की दुनिया में काम कर रहे थे। उन्होंने कल्यानजी आनंदजी, बप्पी लाहिड़ी एवं नितिन मुकेश जैसे कलाकारों के साथ भारत व विदेश में काम किया है। वह अपनी कुशल मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं।उनको असली सफलता ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से मिली। इस शो में अपने कमाल के प्रदर्शन की बदौलत वह घर-घर में सबकी जुबान पर आ गए। उन्होंने बिग बॉस 3, में हिस्सा लिया और 2 महीने तक घर में सबको गुदगुदाने के बाद 04दिसम्बर,2009को वोट आउट कर दिए गए।

2010 में, श्रीवास्तव अपने शो के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) और पाकिस्तान पर मजाक भी किया करते थे लेकिन उन्हें पाकिस्तान से धमकी भरे फोन आए और चेतावनी दी कि वे इन पर मजाक न करे|

श्रीवास्तव ने बिग बॉस 3  (Bigg Boss 3)  में भी भाग लिया. बाद में उन्होंने कॉमेडी शो, कॉमेडी का महा मुकाबला में भाग लिया. 2013 में, राजू ने अपनी पत्नी के साथ नच बलिए सीजन 6 में भाग लिया| समाजवादी पार्टी (SP) ने 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए राजू श्रीवास्तव को कानपुर से मैदान में उतारा. लेकिन 11 मार्च 2014 को श्रीवास्तव ने यह कहते हुए टिकट वापस कर दिया कि उन्हें पार्टी की स्थानीय इकाइयों से पर्याप्त समर्थन नहीं मिल रहा है. उसके बाद, वह 19 मार्च 2014 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनने के लिए नामित किया।
⚰️मृत्यु
सीने में दर्द की शिकायत के तुरंत बाद, उन्हें 10 अगस्त 2022 को दिल का दौरा पड़ा, जब वे जिम में कसरत कर रहे थे।उनकी एंजियोप्लास्टी हुई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। उनके उपचार के दौरान उनके मस्तिष्क में सूजन देखी गई थी और उनका इलाज भी न्यूरोलॉजिस्ट द्वारा किया गया था। जब से उन्हें दिल का दौरा पड़ा, तब से उनकी हालत गंभीर बताई गई और 21 सितंबर 2022 को दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।चिकित्सको ने उन्‍हें ब्रेन डेड घोष‍ित भी कर दिया था। बीच में उन्‍हें तेज बुखार भी आया था, शरीर में इंफेक्‍शन होने की बात भी सामने आई थी।
📽️
1988 तेज़ाब 
1989 मैंने प्यार किया
1993बाज़ीगर 
1994अभय 
2001आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया
 2002वाह! तेरा क्या कहना
2003मैं प्रेम की दीवानी हूँ 
2006विद्यार्थी: द पावर ऑफ स्टूडेंट्स
2007 बिग ब्रदर
2007बॉम्बे टू गोवा 
2010 भावनाओं को समझो
2010बारूद: द फायर - अ लव स्टोरी' 
2017 टॉयलेट: एक प्रेम कथा 
2017फिरंगी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिंदू राष्ट्र

जसविंदर भल्ला

शेफाली