विजु खोटे
अभिनेता विजू खोटे की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि
विजु खोटे
🎂17 दिसंबर 1941
⚰️30 सितंबर 2019
एक भारतीय अभिनेता थे, जिन्हें हिंदी और मराठी सिनेमा में 440 से अधिक फिल्मों में काम किया वह फिल्म शोले में डकैत कालिया के रूप में उनका संवाद "सरदार मैंने आपका नमक खाया है" काफी प्रसिद्ध हुआ उन्हें आज भी इसी किरदार से जाना जाता है। बहुत ही कम लोगों को पता है कि इस रोल के लिए उन्हें 2500 रुपये फीस मिली थी।
फिल्म अंदाज़ अपना अपना में रॉबर्ट के किरदार में उनका संवाद "गलती से मिस्टेक हो गया" भी काफी प्रसिद्ध हुआ
टेलीविजन पर उन्हें ज़बान संभाल के (1993) में उनकी भूमिका के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है उन्होंने वर्षों तक मराठी थिएटर में भी काम किया।
वह अभिनेत्री शुभा खोटे के छोटे भाई थे। उनके पिता नंदू खोटे एक प्रसिद्ध मंच कलाकार और मूक फिल्मों के अभिनेता थे, जिनकी भाभी अभिनेत्री दुर्गा खोटे थीं।
विजू खोटे का निधन 30 सितंबर 2019 को 77 वर्ष की आयु में मुंबई में हुआ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें