सपना चौधरी
सपना चौधरी
एक भारतीय गायिका और नर्तकी , अभिनेत्री हैं।
चौधरी टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 11 की प्रतिभागी भी रह चुकी है। सपना ने नानू की जानू, भांगओवर और वीरे की वेडिंग जैसी कुछ बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सॉंग भी किया है।
🎂जन्म : 25 सितंबर 1990 रोहतक
बहन: मेघा चौधरी
माता-पिता: नीलम चौधरी, भूपेंद्र अत्री
कार्यकाल: 2012
गृह-नगर: नजफगढ, गुरुग्राम
सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारो के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थी . सपना शुरुआत में हरियाणा में और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी . उसके बाद सपना ने स्टेज डांस करना शुरू किया .सपना ने एक मोर म्यूजिक कम्पनी से रिलीज हुए हरयाणवी गाने 'सॉलिड बॉडी रै' पर डांस किया वो वीडियो हिट रहा . जिसके बाद सपना को हरियाणा के साथ अन्य प्रदेशो में भी पहचान मिली .।उन्होंने 20 से अधिक गानों में अपनी आवाज दी है। सपना जर्नी ऑफ भांगओवर में आइटम नंबर से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद सपना वीरे की वेडिंग फिल्म के सॉन्ग 'हट जा ताऊ' में नजर आई थीं।वहीं अभय देयोल स्टारर फिल्म नानू की जानू में सपना ने अहम किरदार निभाया और 'तेरे ठुमके सपना चौधरी' नामक एक आइटम नंबर भी किया है।
तारीख 17 फरवरी, 2016 को गुड़गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने एक रागनी गाई थी, जिसमें आरोप के मुताबिक दलितों के लिए जातिसूचक शब्द बोले गए थे। रागनी के गीत पर आपत्ति दर्ज कराते हुए सपना के खिलाफ हिसार में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके अलावा सपना चौधरी के विरुद्ध गुड़गांव में सेक्टर-29 के थाने में एफआईआर दर्ज हुआ। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सपना के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के साथ साथ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 34 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच-पड़ताल के लिए एक एसआईटी टीम का भी गठन कर दिया गया।
📽️
2018 नानू की जानू
2018 वीरे की वेडिंग
2017 जर्नी ऑफ़ भाँगओवर
2017 एक तू एक मै
2017 सपना चौधरी सॉन्ग लिस्ट
2018 दोस्ती के साइड इफेक्ट्स ( Dosti ke side effects)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें