रणबीर कपूर

रणबीर कपूर,
 एक भारतीय अभिनेता हैं जो बॉलीवुड सिनेमा में अभिनय करते है। रणबीर कपूर ने अपने फ़िल्मी जीवण की शुरुआत एक सहयोगी निर्देशक के रूप मैं निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ की। 
🎂जन्म की तारीख और समय: 28 सितंबर 1982 मुम्बई
पत्नी: आलिया भट्ट (विवा. 2022)
आने वाली फ़िल्म: एनिमल
माता-पिता: ऋषि कपूर, नीतू सिंह
रणबीर कपूर ने अपने फ़िल्मी जीवण की शुरुआत एक सहयोगी निर्देशक के रूप मैं निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ की। इसके तुरंत बाद उन्होंने सांवरिया फ़िल्म मैं बतौर अभिनेता अपना पहला अभिनय किया जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता के फ़िल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। इसके बाद उन्होंने वेक अप सीड, अजब प्रेम की गज़ब कहानी और रॉकेट सिंह: सेल्समन ऑफ़ द इयर, इन फ़िल्मो मैं एक ही साल मैं अभिनय करके सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त की. इन अभिनयों के लिए उन्हें फ़िल्मफेयर द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) पुरस्कार दिया गया। इसके बाद फ़िल्म राजनीति (2010) मैं एक महत्वाकांक्षी राजनेता के रूप में उनकी भूमिका के लिए उन्होंने मान्यता प्राप्त की जो उनकी सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलता मानी जाती है। रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 जो हिंदी सिनेमा के एक अभिनेता है, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली के साथ काम करके की और 2007 में उन्हीं डायरेक्टर के साथ अपनी पहली फ़िल्म में काम किया। वो एक पंजाबी परिवार से सम्बन्ध रखते है। उन्होंने अपना शिक्षण मुंबई के माहिम की बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पूर्ण किया। फिर उन्हें एक्टिंग सीखने के लिए न्यूयॉर्क के ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फ़िल्म इंस्टिट्यूट भेजा गया। अपने करियर की शुरुवात करने से पहले उन्होंने दो शॉर्ट फ़िल्मे भी बनायीं। फिर उन्होंने संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ब्लैक (2005) में उनकी मदद की।
रणबीर के माता पिता अपने समय के लोकप्रिय फ़िल्म परिवार के सितारे ऋषि कपूर और नीतू सिंह हैं,उनकी बड़ी बहन, रिधिमा (जन्म 1980), एक इंटीरियर और फैशन डिजाइनर है।यह पृथ्वीराज कपूर के पड़पोते और अभिनेता और फ़िल्म निर्माता राज कपूर के पोते हैं।उनके ताऊ रणधीर कपूर और चाचा राजीव कपूर हैं, करिश्मा कपूर और करीना कपूर उनकी चचेरी बहनें हैं और निखिल नंदा उनका फुफेरा भाई है। 14 अप्रैल, 2022को रणबीर ने आलिया के साथ हिन्दू रीतिरिवाज के साथ शादी कर ली है।."कपूर पंजाबी वंश का है, जिसका जन्म हिंदू पिता और सिख माँ से हुआ है। कपूर की शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में हुई थी।एक छात्र के रूप में, उन्होंने शिक्षाविदों में बहुत कम रुचि पाई। हालांकि, उन्होंने कहा है कि उन्होंने खेल, विशेष रूप से फुटबॉल में बेहतर प्रदर्शन किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिंदू राष्ट्र

जसविंदर भल्ला

शेफाली