चिंकी पांडे

चंकी पांडे हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं।
🎂जन्म: 26 सितंबर 1962 मुम्बई
पत्नी: भावना पांडे (विवा. 1998)
बच्चे: अनन्या पांडे, राइसा पांडे
माता-पिता: स्नेहलता पांडे, शरद पांडे
भाई: चिक्की पांडे
भांजा या भतीजा: अहान पांडे
हिंदी में उनकी सबसे सफल फ़िल्में 1987-1994 की अवधि में थीं। 1994 के बाद से मुख्य नायक के रूप में हिंदी फिल्मों की असफलता के बाद हिंदी फिल्मों में उनका करियर फीका पड़ गया। इसके बाद उन्होंने 1995 से बांग्लादेशी सिनेमा में काम किया और बांग्लादेश में उनकी ज्यादातर फिल्में सफल रहीं। वह 2003 से हिंदी फिल्मों में चरित्र अभिनेता के रूप में अभिनय कर रहे हैं।
बॉलीवुड स्टार्स खुलकर ये बात स्वीकार करते दिख जाते हैं कि वह पैसों के लिए बेगानी शादियों या किसी इवेंट में फीता काटने से नहीं हिचकिचाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि चंकी पांडे को एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 5 लाख रुपए ऑफर किए गए थे? जी हां, चंकी ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था।
चंकी ने कहा था, 'वो चाहते थे कि मैं फ्यूनरल के समय कुछ रोना-धोना करूं और फिर चुपचाप कोने में खड़ा हो जाऊं। ये चंद मिनटों का काम था और इसके लिए वो मुझे 5 लाख रुपए देने को तैयार थे लेकिन मैंने ये ऑफर ठुकरा दिया था। उन्होंने कह दिया था कि उन्हें फिल्मों में एक्टिंग करनी है, अंतिम संस्कार में नहीं।'

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिंदू राष्ट्र

जसविंदर भल्ला

शेफाली