रम्या कृष्ण
रम्या कृष्णन एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। यह हिन्दी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में 200 से अधिक फिल्मों में कार्य कर चुकी हैं।
🎂15 सितंबर 1970
रम्या कृष्णन
इनका अभिनय में शुरूआत केवल 13 वर्ष की उम्र में हुआ। तब वे 8वीं कक्षा में पढ़ती थीं। यह एक मलयालम भाषा की फिल्म नेरम पुलरुंबोल में मम्मूठी और मोहनलाल के साथ मुख्य भूमिका में थीं।[3] लेकिन इस फिल्म के प्रदर्शन में देरी हुई और यह फिल्म 1986 में प्रदर्शित हुई। इस कारण उनकी पहली प्रदर्शित फिल्म वेल्लाई मनसू (1985) नामक एक तमिल फिल्म बनी। जिस में उनके साथ वाई॰ जी॰ महेन्द्र ने अभिनय किया।
यह कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में भगवान बनी हैं। जिसमें अम्मोरु (तमिल में अम्मान), राजा कालियाम्मान, श्री राजा राजेश्वरी, अन्नई कलीगम्बल, कुट्टी पिसासु और मदुरै मीनातचि है। इसके अलावा एक बहुत पहले के एक कन्नड़ फिल्म में वह कृष्णा रुक्मणी में भी इस प्रकार का किरदार निभाया था। जिसमें वे गड़ीबिड़ी गण्डा, मंगलयम ठंठुननएना और रक्था कन्नीरु के साथ अभिनय किया।
इनकी हिन्दी फ़िल्में
वजूद
बड़े मियाँ छोटे मियाँ
शपथ
लोहा
चाहत
बनारसी बाबू
क्रिमिनल
परम्परा
खल नायक
दयावान
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें