आशा लता ताई

आशालता ताई
(भारतीय अभिनेत्री,गायिका)

🎂जन्म 02 जुलाई, 1941 गोवा

⚰️मृत्यु 22 सितंबर, 2020सतारा, महाराष्ट्र

मुख्य 📽️ फ़िल्में अंकुश, अपने पराए, आहिस्ता आहिस्ता, शौकीन, वो सात दिन, नमक हलाल, यादों की कसम आदि।
शिक्षा एम.ए. (मनोविज्ञान), पोस्ट ग्रेजुएशन (कला)
विद्यालय नाथीबाई दामोदर ठाकरे महिला विश्वविद्यालय
प्रसिद्धि अभिनेत्री, मराठी गायिका, नाटककार
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी आशालता वाबगांवकर की पहली बॉलीवुड फिल्म 'जंजीर' थी। इस फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन की सौतेली मां का किरदार किया था।
मराठी और हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से बड़े पर्दे पर अमिट छाप थोड़ी थी। दूरदर्शन पर उन्होंने अपने कई सीरियलों से घर-घर पहचान बनाई थी। उन्हें मूल रूप से आशालता के नाम से जाना जाता था। आशालता वाबगांवकर गोवा की रहने वाली थीं और गोवा हिंदू एसोसियेशन से जुड़ी थीं। उन्होंने सबसे पहले कोंकणी और मराठी नाटकों में अभिनय करना शुरू किया था।
उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। अभिनय के साथ ही उन्होंने मराठी फिल्मों के लिए गाने भी गाए थे। वे एक मराठी गायिका, नाटककार और फिल्म अभिनेत्री के रूप में प्रसिद्ध थीं।
आशालता वाबगांवकर की शुरुआती शिक्षा मुंबई के सेंट कोलंबो हाईस्कूल, गिरगांव में हुई थी। 12वीं के बाद कुछ समय तक उन्होंने मंत्रालय में पार्ट टाइम काम भी किया। इसी दौरान उन्होंने आर्ट में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने नाथीबाई दामोदर ठाकरे महिला विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में एमए किया था। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के मुंबई केंद्र पर कुछ कोंकणी गाने भी गाए।
आशालता वाबगांवकर ने कई शानदार हिंदी फिल्में भी की थीं। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'जंजीर' थी। इस फिल्म में आशालता वाबगांवकर ने अमिताभ बच्चन की सौतेली मां का किरदार किया था। यह फिल्म साल 1973 में आई थी। वहीं आशालता वाबगांवकर को बॉलीवुड में असली पहचान बासु चटर्जी की फिल्म 'अपने पराए' से मिली थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का सह कलाकार पुरस्कार मिला था।
⚰️आशालता वाबगांवकर की मृत्यु 22 सितंबर, 2020 को हुई। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से वे महाराष्ट्र के सतारा में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थीं।
📽️
आशालता वाबगांवकर की कुछ प्रमुख निम्न प्रकार हैं-

अंकुश
अपने पराए
आहिस्ता आहिस्ता
शौकीन
वो सात दिन
नमक हलाल
यादों की कसम

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिंदू राष्ट्र

जसविंदर भल्ला

शेफाली