नर्गिस फारूकी
नरगिस फाखरी
🎂जन्म 20 अक्टूबर 1979 को क्वींस, न्यूयॉर्क, यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका में हुआ I
नरगिस के पिता का नाम मोहम्मद फखरी था वो पाकिस्तान मूल के निवासी थे I मुहम्मद फखरी एक व्यापारी थे और इसी के सिलसिले में वो अमेरिका गए जहा उनकी मुलाकात मैरी फखरी से हुई जो की एक पूर्व पुलिस अधिकारी थी I मैरी फखरी नरगिस की माँ थी I नरगिस की एक बहन भी है जिनका नाम अलीशा है I नरगिस जब छः साल की थी तब इनके माता पिता का तलाक हो गया था I
नरगिस ने बी.ए इन फाइन आर्ट्स में स्नातक की उपाधि क्वींस कॉलेज, सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यू यॉर्क से ली है I
नरगिस फाखरी मॉडलिंग करियर
नरगिस फाखरी बचपन से ही सुन्दर थी इसी वजह से सोलह वर्ष की आयु में ही उन्होंने मॉडलिंग जगत में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी थी I वर्ष 2004 में उन्होंने अमेरिका नेक्स्ट टॉप मॉडल रियलिटी सीरीज में भी भाग लिया था I फाखरी अमेरिका मॉडल जगत का नामी चेहरा रही है शुरू में उन्होंने फ्रीलान्स काम भी किया है I वर्ष 2009 में फाखरी को एक नयी पहचान मिली जब उन्होंने किंगफ़िशर कैलेंडर के लिए फोटोशूट करवाए और उनकी फोटो भी प्रिंट हुई I मॉडलिंग फिर उसके बाद फैशन शो करने वाली नरगिस किंगफ़िशर कैलेंडर शूट के बाद बहुत जी जल्दी बॉलीवुड जगत के लोगो की नज़रो में आ गयी I
नरगिस फाखरी फिल्मी करियर
नरगिस ने अपनी फिल्म करियर का सफर बॉलीवुड फिल्म मेकर इम्तियाज़ अली की फिल्म रॉकस्टार से शुरू की थी I रॉकस्टार फिल्म 2011 में रिलीज़ हुई थी और लोगो ने इसे बहुत पसंद किया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पे धूम मचा दी I रॉकस्टार फिल्म में नरगिस के को-स्टार रणबीर कपूर थे I 2013 में फाखरी जॉन अब्राहम के साथ मद्रास कैफ़े फिल्म में नजर आयी, इसी वर्ष उनकी फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो भी रिलीज़ हुई थी दोनों फिल्मो में उनका अभिनय लोगो ने बहुत पसंद किया I
2014 में मै तेरा हीरो में मुख्या अदाकारा और किक फिल्म में सांग में काम किया और दर्शको ने पसंद किया I 2015 में इंग्लिश मूवी स्पाई में काम किया I 2016 में उनकी पहली तमिल फिल्म सागसम की जिसमे उनका एक सांग देसी गर्ल लोगो ने पसंद किया और साउथ इंडस्ट्रीज में भी उनकी पहचान बनी I अज़हर, हाउसफुल 3 , ढिशूम , बैंजो, जैसी फिल्मे भी 2016 में आयी इन फिल्मो का मिली जुली प्रतिक्रिया लोगो से मिली I
2018 वर्ष में हम नरगिस फाखरी को रेस 3 , 5 वेडिंग(इंग्लिश फिल्म ), तोरबाज़ और अमावस में जैसी फिल्मो में काम करते देखेंगे I
नरगिस फाखरी को घूमना, डांस और योग करना बहुत अच्छा लगता है I
– सुशी, चॉकलेट आइस क्रीम और बटर चिकन नरगिस को बहुत पसंद है I
– अगर फेवरेट एक्टर की बात करे तो आमिर खान, वरुण धवन और शाहरुख़ खान उनकी पहली पसंद है I
– काजोल देवगन नरगिस की फेवरेट एक्ट्रेस है I
– द क्रॉनिकल ऑफ़ नरनिआ और ब्यूटी एंड द बीस्ट उनकी पसंदीदा फिल्मे है I
– डेनमार्क, ग्रीस, कोस्टा रिका और न्यू ज़ीलैण्ड फाखरी की पसंदीदा जगह है I
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें