चित्रगुप्त
#16nov
#14jan
महान संगीतकाऱ चित्रगुप्त के जन्मदिन पर हार्दिक श्रद्धांजलि
चित्रगुप्त श्रीवास्तव
जन्म की तारीख और समय: 16 नवंबर 1917, गोपालगंज
मृत्यु की जगह और तारीख: 14 जनवरी 1991, भारत
बच्चे: मिलिंद चित्रगुप्त, आनंद चित्रगुप्त
🎂16 नवंबर 1917
⚰️14 जनवरी 1991
जिन्हें चित्रगुप्त के नाम से जाना जाता है, हिंदी सिनेमा और भोजपुरी सिनेमा में एक भारतीय फ़िल्म संगीत निर्देशक थे
उनका जन्म भारत के बिहार राज्य (जो अब गोपालगंज जिले में है) में सारण जिले के एक गाँव सवेरेजी में हुआ था। वह दो विषयों में स्नातकोत्तर थे। उनके बेटे आनंद-मिलिंद भी बॉलीवुड के संगीत निर्देशक हैं
चित्रगुप्त ने 1946 से 1998 तक लगभग 150 फिल्मों के लिए संगीत की रचना की। इनमें से लोकप्रिय थे ज़बक, भाभी, ऊँचे लोग इंसाफ की मंज़िल और काली टोपी लाल रूमाल मोहम्मद रफ़ी और लता मंगेशकर द्वारा गाया गया गीत "लागी छूटे ना अब तो सनम" काफी लोकप्रिय हुआ था 1962 में मीना कुमारी और सुनील दत्त अभिनीत फ़िल्म मैं चुप रहूंगी की रिलीज़ के बाद वे वे पूरे देश मे प्रसिद्ध हो गये यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर "सुपर-हिट" बन गई और "चांद जाने कहाँ खो गया" और "कोई बता दे दिल है कहाँ " जैसे गाने लोकप्रिय हो गए
साथ ही किशोर कुमार और लता मंगेशकर द्वारा गाया गया गीत "मचलती हवा में " फ़िल्म गंगा की लहरें" हिट साबित हुई उन्होंने किशोर कुमार को शास्त्रीय गीत "पायलवाली देख ना" और लोकप्रिय गीत "अगर सुन ले कोई नगमा जैसा गाना गवाया
14 जनवरी 1991 को उनका निधन हो गया
📽️
ज्यादा तर सी और बीग्रेड की फिल्मों का निर्माण किया
फ़िल्में
कुछ फ़िल्मों जिसमें उन्होंने संगीत दिया।
‘तूफ़ान क्वीन’, ‘
‘इलेवन ओ क्लॉक’,
‘भक्त पुंडलिक’,
‘नीलमणि’,
‘साक्षी गोपाल’,
‘कल हमारा है’,
‘नाचे नागिन बाजे बीन’,
‘पुलिस डिटेक्टिव’,
‘चाँद मेरे आ जा’,
‘अपलम चपलम’,
‘सुहाग सिन्दूर’,
‘ज़बक’,
‘रामू दादा’,
‘रोड’,
‘बैंड मास्टर’
‘सैमसन’
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें