श्यामा उर्फ खुर्शीद अख्तर

प्रसिद्ध अभिनेत्री श्यामा उर्फ़ खुर्शीद अख्तर की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धाजंलि

खुर्शीद अख्तर
🎂07 जून 1935
लाहौर , पंजाब , ब्रिटिश भारत
(अब पाकिस्तान में )
⚰️मृत14 नवंबर 2017 (आयु 82 वर्ष)
मुंबई , महाराष्ट्र , भारत
शांत स्थान
बदाकबरस्तान , मरीन लाइन्स , मुंबई
राष्ट्रीयता
भारतीय
पेशा
अभिनेत्री
सक्रिय वर्ष
1945 – 1989
उल्लेखनीय कार्य
तराना (1951)
आर पार (1954)
शारदा (1957)
बरसात की रात (1960)
जीवनसाथी
फली मिस्त्री (1953-1979; उनकी मृत्यु)
पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार (1958)



श्यामा भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक थीं। सन 1950 के दशक की मशहूर अभिनेत्री श्यामा का नाम सुनते ही आज भी उस दौर के हिंदी सिनेमा के चाहने वालों के ज़हन में एक बेहद ख़ूबसूरत, चुलबुली और बेहतरीन अभिनेत्री का चेहरा कौंध उठता है; लेकिन ज़्यादातर लोग शायद ही इस बात से परिचित होंगे कि अभिनेत्री बनने से पहले श्यामा क़रीब 50 फ़िल्मों में बाल और अतिरिक्त कलाकार के तौर पर छोटे-मोटे रोल कर चुकी थीं।

अभिनेत्री श्यामा का जन्म 12 जून सन 1935 को लाहौर, पाकिस्तान में हुआ था। उनका वास्तविक नाम ख़ुर्शीद अख़्तर था। उनके अब्बा फलों के कारोबारी थे। श्यामा महज़ दो साल की थीं, जब उनके अब्बा कारोबार के सिलसिले में लाहौर छोड़कर परिवार के साथ मुंबई चले आए थे। नौ भाई-बहनों में वह सबसे छोटी थीं। एक मुलाक़ात के दौरान श्यामा ने बताया था कि फ़िल्में उन्हें आकर्षित तो करती थीं, लेकिन उस जमाने की सामाजिक सोच को देखते हुए फ़िल्मों में काम करने की बात वह सोच भी नहीं सकती थीं। इसके बावजूद उनका इस क्षेत्र में आना महज़ इत्तेफ़ाक़ ही था, जिसे लेकर घर में और ख़ासतौर से अब्बा की तरफ़ से थोड़ा-बहुत विरोध भी हुआ था। लेकिन वह विरोध ज़्यादा दिन तक नहीं टिक पाया। श्यामा का बड़ा बेटा फ़ारूख़ मिस्त्री विज्ञापन जगत का मशहूर कैमरामैन है तो छोटा बेटा इंग्लैंड में रहता है।[

श्यामा ने 1946 में रिलीज़ हुई ‘घूंघट’, ‘नई मां’ और ‘निशाना’ जैसी कुछ शुरुआती फ़िल्मों में ख़ुर्शीद (जूनियर) और बेबी ख़ुर्शीद के नाम से काम किया। लेकिन चूंकि उस ज़माने में इसी नाम की एक बहुत बड़ी स्टार पहले से फ़िल्मों में काम कर रही थीं, इसलिए उन्हें अपना नाम बदलकर 'बेबी श्यामा' रख लेना पड़ा। अगले छह सालों में श्यामा ने ‘बीते दिन’, ‘मीराबाई’, मेहंदी’, ‘परवाना’, ‘रामबाण’, ‘अनमोल मोती’, ‘बेगुनाह’, ‘चार दिन’, जागृति’, ‘जलतरंग’, ‘जीत’, ‘नाच’, ‘नमूना’, ‘पतंगा’, ‘सावन भादों’, ‘शबनम’, ‘शायर’, ‘आहुति’, ‘नीली’, सबक’ ‘सरताज’, वफ़ा, ‘नज़राना’, सज़ा’, ‘तराना’, जैसी क़रीब 50 फ़िल्मों में छोटे-छोटे रोल किए और फिर साल 1952 में बनी फ़िल्म ‘श्रीमतीजी’ में वह पहली बार अभिनेत्री के तौर पर नज़र आयीं।

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

श्यामा के मुताबिक़ उन्होंने कभी भी अपने कॅरियर को प्लान नहीं किया। जो भी अच्छे रोल उन्हें मिलते रहे, वह उन्हें निभाती चली गयीं। 1957 में रिलीज़ हुई कुल 11 फ़िल्मों में से सात में वह नायिका थीं तो बाक़ी चार में सहनायिका और चरित्र अभिनेत्री। फ़िल्म ‘शारदा’ में उन्होंने अपनी हमउम्र मीना कुमारी की मां की भूमिका निभाने से भी परहेज़ नहीं किया। उस भूमिका के लिए श्यामा को 1957 का सर्वश्रेष्ठ सहनायिका का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला था।

प्रमुख फ़िल्में

मुख्य लेख : श्यामा की प्रमुख फ़िल्में
1961 से अगले 3 दशकों के दौरान श्यामा ने ‘दुनिया झुकती है’, ‘बहुरानी’, ‘गुमराह’, ‘जी चाहता है’, ‘जानवर’, ‘दिल दिया दर्द लिया’, ‘आग’, ‘मिलन’, ‘बालक’, ‘मस्ताना’, ‘सावन भादों’, ‘गोमती के किनारे’, ‘प्रभात’, ‘नया दिन नयी रात’, ‘चैताली’, ‘खेल खेल में’, ‘जिनी और जॉनी’, ‘खेल खिलाड़ी का’, ‘हक़दार’, ‘मोहब्बत’, ‘मेरा करम मेरा धरम’ और ‘प्यासे नैना’ जैसी कुल 60 फ़िल्मों में काम किया। उनका कहना था कि- "बढ़ती उम्र के साथ-साथ स्टैमिना ख़त्म होने लगा था। मैं बहुत जल्दी थकने लगी थी। इससे पहले कि लोग कहते, श्यामा से अब काम नहीं होता, मुझे रिटायर हो जाना बेहतर लगा। 1989 में रिलीज़ हुई जे.पी. दत्ता की फ़िल्म ‘हथियार’ मेरी आख़िरी फ़िल्म साबित हुई।"

14 नवंबर 2017 को 82 वर्ष की आयु में फेफड़ों में संक्रमण के कारण श्यामा की मृत्यु हो गई उसे बडकाबरास्तान, मरीन लाइन्स में दफनाया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिंदू राष्ट्र

जसविंदर भल्ला

शेफाली