शारदा सिन्हा
प्रसिद्ध लोकगायिका एवं पार्श्वगायिका शारदा सिन्हा के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं 🎂जन्म 01 अक्टूबर, 1952 शारदा सिन्हा भारतीय राज्य बिहार की लोकप्रिय गायिका हैं। उन्होंने मैथिली, भोजपुरी के अलावा हिन्दी गीत भी गाये हैं। कई हिन्दी फ़िल्मों के लिए भी शारदा सिन्हा ने गीत गाए हैं। लोकगीतों के लिए उन्हें 'बिहार कोकिला', 'पद्म श्री' (1991) तथा 2018 में 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया गया था। परिचय भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर, 1952 को बिहार के मिथिला क्षेत्र में सुपौल जिले में हुआ था। पढ़ाई के समय से ही उनका गायन की ओर रुझान बढ़ गया। पढ़ाई के दौरान ही वह अपने क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में मिथिला लोकगीत गाने लगी थीं। कुछ ही समय में उनकी प्रसिद्धि अपने क्षेत्र से बाहर जाने लगी और आसपड़ोस के शहरों, फिर जिलों और फिर दूसरे राज्यों से उन्हें गायकी के लिए बुलावे आने लगे। इसी दौरान उनका बिहार की मशहूर छठ पूजा के लिए गाया गया गाना 'पहिले पहिल हम कइनी छठ' काफी मशहूर हो गया। इसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद स्थित प्रयाग संगीत स...