ऊषा उत्थुप
ऊषा उत्थुप भारत की एक लोकप्रिय पॉप गायिका हैं। उन्हें 1960 के दशक के उतर्राध, 1970 और 1980 के दशक में अपने लोकप्रिय हिट के लिए जाना जाता है। उन्होंने करीब 16 भाषाओं में गाने गाएं हैं जिसमें बंगाली, हिंदी, पंजाबी, असमी, उड़िया, गुजराती, मराठी, कोंकणी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तुलु और तेलुगु शामिल हैं। 🎂जन्म: 07_08 नवंबर 1947 मुम्बई पति: जानी चक्को उत्थुप बच्चे: अंजली उत्थुप, सन्नी उत्थुप माता-पिता: सामी अय्यर भाई: उमा पोचा, इंदिरा श्रीनिवासन, माया सामी, श्याम अय्यर ऊषा का जन्म 1947 में तमिलनाडु के मद्रास (अब चेन्नै) के एक तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनके पिता सामी अय्यर बाद में बंबई के पुलिस आयुक्त बने। उनकी तीनों बहने उमा पोचा, इंदिरा श्रीनिवासन और माया सामी गायिका हैं और उनके दो भाई भी हैं जिनमें से एक का नाम श्याम है। उनके छह भाई-बहनों में इनका स्थान पांचवां है। बचपन में वो बॉम्बे के बाइकुला के लोवलेन में स्थित पुलिस क्वार्टर में रहती थीं और वहीं के एक स्थानीय स्कूल में पढ़ाई करती थीं। जब वह स्कूल में थी उन्हें संगीत कक्षा से बाहर निकाल दिया गया था क्योंकि उनकी...