अब्दुल करीम खां
अब्दुल करीम खान 🎂जन्म 10 नवंबर 1872 ⚰️मृत्यु 27 अक्टूबर 1937 किरना घराने में उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ। उनका जन्म एक किराना संगीत परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम काले खान था।अब्दुल करीम खान की पत्नी का नाम गफूरन था वह एक अन्य किरण मास्टर उस्ताद अब्दुल वाहिद खान की बहन थी। जो उनका चचेरा भाई भी था। अब्दुल करीम खाँ के तीन भाई और थे उनका नाम अब्दुल लतीफ खान, अब्दुल मजीद खान और अब्दुल हक खान था। उनके सबसे छोटे भाई अब्दुल हक खा की पुत्री रोशन आरा बेगम एक सुप्रसिद्ध गायिका थी भारत के स्वतंत्रता के बाद रोशन आरा बेगम का गायन लखनऊ रेडियो के माध्यम से काफी लोकप्रिय हुआ था। शिक्षा (प्रशिक्षण) जन्म से ही सुरीले कंठों के धनी अब्दुल करीम खान के सीखने की गति इतनी तेज थी कि 6 साल की उम्र में ही संगीत-सभाओं में जाकर गाना गाने लगे। करीम खान ने अपने चाचा अब्दुल्लाह खान और पिता काले खान से प्रशिक्षण ग्रहण किया। उन्होंने एक और चाचा नन्हें खान से भी मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होने वोकल्स और सारंगी के अलावा उन्होंने वीणा, सितार और तबला बजाना भी सीखा। करियर शुरुआती वर्षों...